स्वयं सेविकाओं को किया पुरस्कृत
मोरना (मुजफ्फरनगर): शुक्रताल स्थित श्रीराम दरबार धाम में चल रहे महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्
मोरना (मुजफ्फरनगर): शुक्रताल स्थित श्रीराम दरबार धाम में चल रहे महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज के एनएसएस शिविर के समापन पर सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविकाओं को पुरस्कृत किया।
गुरुकुल आश्रम के आचार्य इंद्रपाल आर्य ने कहा कि लड़कियों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए और इसके लिए लड़कियों को सिलाई, कटाई, बुनाई, अचार बनाना, पेंटिंग, ब्यूटीशियन आदि के व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने चाहिए। मुख्य अतिथि ने शिविर की प्रत्येक गतिविधि में मुख्य भूमिका निभाने वाली छात्रा रजिया भोकरहेड़ी, सोनिया फिरोजपुर, प्रियंका रोशवाल सिकंदरपुर, छवि शर्मा मोरना को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में पुरस्कृत किया। बीए फाइनल की छात्रा मीरा कुमारी रहमतपुर को बेस्ट ग्रुप लीडर के लिए चुना गया।
प्राचार्य डा. राजपाल सिंह मलिक ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं इसलिए लड़कियों को अपना लक्ष्य बनाकर उसकी प्राप्ति के लिए मेहनत करनी चाहिए। छात्रा सुरभि प्रजापति, आरती, चेतन, सोनिया, छवि, अंजली, प्रियंका, हेमा, अनीता देवी, स्वाती, तनु, ज्योति, श्रुति चौधरी, शालिनी, संध्या, पूजा, नूतन, मीनाक्षी, प्रिया, सपना, मंजू सहरावत, आफरीन आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र बालियान, चंद्रमोहन स्वरूप भटनागर, मनोज ने भी सम्बोधित किया।