100 बीघा गन्ना फुंका, लाखों का नुकसान
मुजफ्फरनगर : गांव वहलना के जंगल में आग लगने से दर्जनों किसानों का 100 बीघा गन्ना जल गया। बचे गन्ने क
By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 12:16 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 12:16 AM (IST)
मुजफ्फरनगर : गांव वहलना के जंगल में आग लगने से दर्जनों किसानों का 100 बीघा गन्ना जल गया। बचे गन्ने को किसानों ने आनन फानन में चीनी मिल व कोल्हुओं आदि पर पेराई के लिए पहुंचवाया।
वहलना के जंगल में बुधवार रात अचानक आग लगी। किसानों को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह लगी। जब किसान पहुंचे तो खेतों से धुआं उठ रहा था। लोगों ने आनन-फानन में आग बुझाई। बावजूद इसके दर्जनों किसानों का करीब 100 बीघा गन्ना फुंक चुका था। गांव के गुलाब सिंह एड. ने बताया कि आग के कारण गांव के अनिरुद्ध, रविन्द्र, पूर्व प्रधान ब्रहमपाल, श्याम सिंह, कालूराम, संजीव, इन्द्रपाल, निरंजन, जगवीर, ओमी आदि किसानों का गन्ना फुंक गया। बचे गन्ने को आनन-फानन में कोल्हू और मिल आदि पहुंचाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें