मनीता के हत्यारोपियों को जेल भेजा
भोपा: मनीता हत्याकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गय
By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 12:15 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 12:15 AM (IST)
भोपा: मनीता हत्याकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
गांव मजलिसुपर तौफिर निवासी सूरत सिंह की लापता बेटी मनीता का शव 16 माह बाद गुरुवार शाम को दोनों आरोपी अशोक व सुनील की निशानदेही पर छछरौली के जंगल में मिला था। माता ब्रिजेश व पिता सूरत सिंह द्वारा शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया था। प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें