महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म
चरथावल (मुजफ्फरनगर) : थाना भवन के गांव भैंसानी निवासी महिला के साथ चरथावल थाना क्षेत्र में कुल्हेड़
चरथावल (मुजफ्फरनगर) :
थाना भवन के गांव भैंसानी निवासी महिला के साथ चरथावल थाना क्षेत्र में कुल्हेड़ी मार्ग पर व्यक्ति ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने बाग में बने कमरे में महिला को पूरी रात बंधक बनाकर रखा। गुरुवार सुबह जब आरोपी पीड़िता को चरथावल बस स्टैंड पर लेकर पहुंचा तो महिला ने शोर मचा दिया। आरोपी को तमंचे के साथ पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया।
शामली के थाना भवन की महिला का निकाह थाना गढ़ीपुख्ता में हुआ था। करीब चार साल पूर्व महिला के पति की मौत हो गई थी। इसी दौरान पीड़िता का परिचय कुल्हेड़ी गांव निवासी रईस से हो गया। महिला ने बताया कि पिछले कुछ दिन से उसके बच्चे की तबीयत खराब थी। रईस ने उसे ताबीज दिलाने की बात कही और बुधवार रात को चरथावल बुला लिया। शाम को महिला को लेकर रईस कुल्हेड़ी गांव की ओर चला था। महिला का आरोप है कि रात करीब आठ बजे आरोपी ने तमंचा दिखाकर कुल्हेड़ी मार्ग के बीच में एक बाग में बने कमरे में बंधक बना लिया और वहीं दुष्कर्म किया। आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी और गुरुवार सुबह चरथावल बस स्टॉप पर छोड़ दिया। महिला ने इसी दौरान शोर मचा दिया और रईस को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़वा दिया। पुलिस को तलाशी में रईस के पास से तमंचा बरामद हुआ। पीड़िता ने पूरी घटना थाने में पुलिस को बताई और तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इन्होंने कहा..
पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत की है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच की जा रही है।
मुनेंद्र सिंह, एसओ चरथावल।