युवक को मस्कट समेत धरा, दो फरार
मुजफ्फरनगर : सिविल लाइन थानाक्षेत्र के जीआइसी मैदान के पास एक युवक को पुलिस ने मस्कट के साथ धर दबोचा
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 12:20 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 12:20 AM (IST)
मुजफ्फरनगर : सिविल लाइन थानाक्षेत्र के जीआइसी मैदान के पास एक युवक को पुलिस ने मस्कट के साथ धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
शनिवार सुबह सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि जीआइसी के मैदान पर तीन संदिग्ध युवक एक बैग लेकर खड़े हैं। एसओ ने छापा मार कर एक युवक को दबोचा, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। आरोपी युवक विकास पुत्र जयपाल निवासी बरवाला है। उसने दोनों साथियों के नाम भी बताए हैं। विकास से एक मस्कट और चार कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार फरार युवकों में से एक के पास बैग में कई अस्लाह की संभावना है। संभव है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने या अस्लाह बेचने आए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें