महावीर भगवान की शोभायात्रा निकाली
खतौली (मुजफ्फरनगर) : दीपावली पर जैन समाज ने भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव मनाया। इसके साथ ही उपाध्याय
खतौली (मुजफ्फरनगर) : दीपावली पर जैन समाज ने भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव मनाया। इसके साथ ही उपाध्याय नयन सागर महाराज का वर्षायोग भी संपन्न हो गया।
श्री ठाकुरद्वारा में आयोजित भगवान महावीर के निर्वाणोत्सव व नयन सागर का वर्षायोग निष्ठापन समारोह में कृतिम पावापुरी जल मंदिर ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। इसका अनावरण शशांक व प्रियांक जैन ने किया। कार्यक्रम में नयन सागर महाराज ने कहा कि भगवान के प्रति जितनी गहरी आस्था होगी, जीवन में उतना ही अधिक विकास होगा। इससे पूर्व सुबह भगवान महावीर की मूर्ति की बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सौधर्म इन्द्र नवीन जैन, अनिल, अंकित, पंकज, ईश्वर चंद्र इन्द्र रहे। चित्र अनावरण अरुण जैन व दीप प्रज्ज्वलन धनेन्द्र जैन ने किया। कृत्रिम पावापुरी जल मंदिर पर श्रावकों द्वारा भगवान को निर्वाण लड्डू समर्पण किया गया। कार्यक्रम में सतेन्द्र जैन, योगेश जैन, डा. केसी जैन, सुरेन्द्र जैन, सुधीर जैन, विपिन जैन आदि मौजूद रहे।