महिला पुलिस के कब्जे से दुष्कर्म पीड़िता को खींचा
मुजफ्फरनगर : जिला अस्पताल गेट के पास दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस हिरासत से छिनने क
मुजफ्फरनगर : जिला अस्पताल गेट के पास दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस हिरासत से छिनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दो महिला पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। इस पर महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को दौड़ा लिया। मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सिविल लाइन थाने में तैनात दो महिला पुलिसकर्मी मंगलवार दोपहर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाई थी। मुस्तकीम व नसीम पुत्रगण इमामुद्दीन निवासीगण महमूदनगर ने जिला अस्पताल के सामने दुष्कर्म पीड़िता को रोक लिया। आरोपियों ने पीड़िता को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता के साथ आई दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे छेड़छाड़ की और गालियां दी। मामला बढ़ता देखकर महिला पुलिसकर्मियों ने डंडे उठा लिए और आरोपियों को दौड़ा लिया। जीप पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। सिविल लाइन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में पीड़ित महिला पुलिसकर्मी की ओर से सिविल लाइन थाने में दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।