विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक रंगोली
खतौली : दीपावली के उपलक्ष्य में दुर्गा शिक्षा निकेतन, शिवपुरी में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में वर्ष
खतौली : दीपावली के उपलक्ष्य में दुर्गा शिक्षा निकेतन, शिवपुरी में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में वर्षा रुहेला चांदनी रोडिया, मंजू शर्मा प्रथम, खुशी सैनी, सोनिया शर्मा पिंकी पुजारी, रिंकी चौहान द्वितीय और वर्णिका, स्वाति सैनी, अंजली तृतीय स्थान पर रहीं।
केके पब्लिक स्कूल, फलावदा रोड पर नेहा, पीहू, राजन, राहुल, अरुण आदि बच्चों ने नाटक 'परशुराम लक्ष्मण संवाद' का मंचन किया। रंगोली प्रतियोगिता में गंगा हाउस की कमलेश राना, मानसी, विशाल की टीम ने प्रथम पुरस्कार पाया।
नाथूराम अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर, सैनी नगर में बच्चों ने सांस्कृतिक, वेशभूषा व गायन प्रतियोगिता आयोजित की।
विशाल प्ले होम में दीपक सज्जा, बंदरवार व रंगोली प्रतियोगिता हुई। लाल दयाल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगोली व दीपक बनाए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कर्मचारी फराना व जहारिया को पुरस्कृत किया गया।
मेपल्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने मुजफ्फरनगर में भारत विकास परिष्राद द्वारा आयोजित अंतरविद्यालय संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व हिंदी समूहगान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।