डांसरों ने लगाए ठुमके
मुजफ्फरनगर :इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन ने दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया दिल्ली से आई नृत्यांगनाओं न
मुजफ्फरनगर :इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन ने दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया दिल्ली से आई नृत्यांगनाओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित दीपावली मिलन पारिवारिक समारोह का शुभारंभ ब्रज भूषण शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट बृज बिहारी पांडेय, पीपी शर्मा, बीबी सिंह, अजय कपूर ने संयुक्त रूप से किया। हास्य कलाकार सूमो ने हंसी के फब्बारों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
रोटरी क्लब ने मनाया दीपावली उत्सव
रोटरी क्लब इनरव्हील क्लब ने सरकुलर रोड पर दीपावली पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। लकी ड्रा निकाला गया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं सिविल बार एसोसिएशन ने भी दीपावली उत्सव मनाया और अधिवक्ताओं को बधाई दी। यहां रवीन्द्र सिंह, डा. मनीष अग्रवाल, अरविंद गर्ग, सुभाष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।