जश्न में गोली लगने से एक घायल
मंसूरपुर : गांव हुसैनपुर भोपाड़ा में बीती रात शादी की पूर्व संध्या पर आयोजित डांस पार्टी में गोली चलन
By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 03:09 AM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 03:09 AM (IST)
मंसूरपुर : गांव हुसैनपुर भोपाड़ा में बीती रात शादी की पूर्व संध्या पर आयोजित डांस पार्टी में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव हुसैनपुर भोपाड़ा में इंतेजार पुत्र शमशाद की बारात मंगलवार को जानी थी। सोमवार की रात आयोजित डांस पार्टी में सभी घराती और रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग जश्न में हवाई फायरिंग करने लगे। अचानक एक गोली गुफरान की जांघ में जा लगी। गोली लगने से अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में घायल को मेरठ भेजा गया। घटना की जानकारी पुलिस को नही दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें