महिला से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई
मुजफ्फरनगर : शहर कोतवाली की कृष्णापुरी कालोनी निवासी महिला ने अपने दो जेठ पर सामूहिक दुष्कर्म करने औ
मुजफ्फरनगर : शहर कोतवाली की कृष्णापुरी कालोनी निवासी महिला ने अपने दो जेठ पर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। मामले में शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर महिला के दो जेठ और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
कृष्णापुरी निवासी महिला के अनुसार उनके दो जेठ मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में रह रहे हैं। बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके दोनों जेठ घर पर आए थे और सास की मदद से बंधक बना लिया। आरोप लगाया कि दोनों जेठ ने सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। आरोपियों ने वीडियो को इंटरनेट पर भी डालने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते रहे। पीड़िता ने इस संबंध में अपने पति से शिकायत की, जिसके बाद शहर कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ा तो पीड़िता ने कोर्ट में याचिका डाली। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को दोनों आरोपी जेठ और सास के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ।