Move to Jagran APP

सहारनपुर के बवाल ने थामी बसों की रफ्तार

By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 12:34 AM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 12:34 AM (IST)
सहारनपुर के बवाल ने थामी बसों की रफ्तार

मुजफ्फरनगर: सहारनपुर के बवाल की आंच ने रोडवेज बसों की रफ्तार थाम दी। सहारनपुर में आगजनी व क‌र्फ्यू की घटना से बसों के सहारनपुर सिटी में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई। रोडवेज बसों का संचालन टपरी तक किया गया। सहारनपुर की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या नदारद रही। मामले को लेकर एसपी जीआरपी मुरादाबाद ने जीआरपी को अलर्ट कर दिया है। जीआरपी ने भी चौकसी बढ़ाते हुए जवानों को विभिन्न स्टेशनों पर तैनात कर दिया है।

loksabha election banner

सहारनपुर में बवाल की खबर आग की तरह फैल गई। सुबह सहारनपुर ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों ने बवाल की खबर सुन रेलवे स्टेशन से वापस आ गए। नौचंदी-देहरादून एक्सप्रेस का जिस समय स्टेशन पर आगमन हुआ था, उसी दौरान बवाल व क‌र्फ्यू की खबर भी फैली। ऐसे में यात्रियों ने सहारनपुर जाने से परहेज किया। थोड़ी देर में ही सहारनपुर प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया कि वाहनों को शहर के भीतर न आने दिया जाए। रोडवेज समेत प्राइवेट वाहनों को टपरी में ही रोक लिया गया। सहारनपुर प्रशासन के अगले आदेश तक बसों का संचालन टपरी तक ही किया जाएगा। दोपहर बाद यात्रियों के न आने पर सहारनपुर के लिए बसों का संचालन बंद कर दिया गया।

ट्रेनों में नदारद रहे यात्री

सुबह सहारनपुर में बवाल व उपद्रव के बाद दोपहर 2 बजे पैसेंजर ट्रेन आई, जो कि पूरी तरह से खाली रही। वहीं शाम को सहारनपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में दैनिक व स्थानीय यात्रियों की संख्या नदारद रही। स्लीपर क्लास में यात्रियों की संख्या तो ठीक थी, लेकिन जनरल कोच से में यात्रियों की संख्या बेहद कम थी। शालीमार एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस, इंटर सिटी एक्सप्रेस, दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर में रोजाना से बहुत कम भीड़ थी। जीआरपी इंस्पेक्टर रंजन शर्मा ने बताया कि कांवड़ के दौरान जो अतिरिक्त फोर्स मिली थी, उसको दोबारा से विभिन्न स्टेशनों पर लगाया गया है। चेकिंग बढ़ा दी गई है और जवानों को अलर्ट कल दिया गया है।

इन्होंने कहा..

शुरुआत में बसों को टपरी तक भेजा गया। दोपहर बाद संचालन बंद कर दिया गया। - केके शर्मा, एआरएम मुजफ्फरनगर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.