बसपा महानगर के 70 वार्डों में लड़ेगी निकाय चुनाव
मुरादाबाद: बसपा ने निकाय चुनाव के पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने महानगर के 70
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Oct 2017 02:21 AM (IST)Updated: Fri, 13 Oct 2017 02:21 AM (IST)
मुरादाबाद:
बसपा ने निकाय चुनाव के पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पार्टी ने महानगर के 70 वार्डो में प्रत्याशी उतारने व पार्टी सिम्बल पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।
क्षेत्रीय कोआर्डिनेटर डॉ. रणविजय सिंह ने बताया कि आलाकमान के निर्देश मिलते ही पार्टी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। महापौर पद भी बसपा ने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। अब लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता महापौर पद के लिए दावेदारी कर चुके हैं। आरक्षण का खुलासा होते ही उम्मीदवार का एलान कर दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें