Move to Jagran APP

दीपावली उत्सव में डांडिया का छाया उल्लास

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : दीपावली उत्सव के कार्यक्रमों की धूम मची है। सामाजिक संगठनों

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Oct 2017 01:22 AM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2017 01:22 AM (IST)
दीपावली उत्सव में डांडिया का छाया उल्लास
दीपावली उत्सव में डांडिया का छाया उल्लास

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद :

loksabha election banner

दीपावली उत्सव के कार्यक्रमों की धूम मची है। सामाजिक संगठनों के साथ क्लबों में दीपावली उत्सव में सांस्कृतिक छटा बिखर रही है तो बच्चों के लिए फुल मनोरंजन का भी इंतजाम हो रहा है। हाउजी गेम्स के अलावा डांस मनोरंजक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से धमाल मचाया जा रहा है।

रोटरी क्लब मुरादाबाद एचीवर्स की ओर से होटल राही के साई बैंक्वेट हाल में दीपावली उत्सव मनाया गया। अंशुल शर्मा-कल्पना शर्मा ने म्यूजिकल कपल गेम कराया तो शास्वत शर्मा ने टन टना टन टन, टन टारा पर डांस किया। अध्यक्षता डॉ. पूनम बंसल संचालन अभिनव अग्रवाल ने किया। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस की ओर से दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। क्लब सदस्याओं ने रामायण से संबंधित एक्ट प्रस्तुत किए। डांडिया डांस भी हुआ। इसमें अध्यक्षा रीना गोयल, पीडीसी आशा सिंह, सोनल भाटिया, नीलम गर्ग, कमलेश गोयल, पूनम रस्तोगी आदि रहीं। इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद मिड-टाउन डिलाइट की ओर से जगमग दीपोत्सव महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। क्लब अध्यक्षा शिल्पी अरोड़ा ने पूर्व अध्यक्ष पूजा गुप्ता और श्रद्धा गुप्ता को सम्मानित किया। संचालन प्रेरणा गुप्ता ने किया। इसमें साक्षी, अंकिता आदि रहीं। जोनल टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से भी मिड-टाउन क्लब में दीपावली की मनोरंजक सभा आयोजित हुई। इसमें एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देने के साथ ही दीपोत्सव के महत्व के बारे में भी बताया गया। इसमें संतोष कुमार गुप्ता, सैयद आरिफ, संजीव बिहारी भटनागर, गौरव गुप्ता, क्षितिज शर्मा आदि अधिवक्ता और उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

-------------

फोटो भी..

दीपों से जगमग हुआ पंचायत भवन

-संस्कार भारती की संस्कृति इकाई की ओर से पंचायत भवन में दीपावली का मनमोहक संदेश शुभ दीपावली दिया। रंगोली एवं दीप महोत्सव का शुभारंभ आचार्य देवेंद्र देव के अलावा डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, संजीव आकांक्षी ने किया। रंगोली निर्देशन डॉ. पुनीता शर्मा ने किया। इसमें दीक्षा अग्रवाल, बरखा तुरैहा, प्रीति सैनी, नैना सिंह, गार्गी, स्वालेहा, मनीषा चौधरी, चांदनी, फरहा परवीन, आसिफा, राखी दिवाकर, ममता, निशा, स्वाति प्रजापति, ज्योति दिवाकर आदि ने योगदान दिया।

---------------

पोस्टर प्रतियोगिता में झलकी दीपावली

-विहार बालिका आवासीय विद्यालय में दीपावली उत्सव को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। वार्डन बीना देवी ने रोशनी के पर्व के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने सुंदर दीये और रंगोली बनाई। इसमें प्रथम मनुपाल, द्वितीय सिदरा और तृतीय स्थान पर माधुरी रहीं। इसमें मोहसिन खां, वंदना वर्मा, वर्षा, मीनू, निधि, ओलक, नईम फातिमा आदि रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.