सदस्यों ने किया रक्तदान
मुरादाबाद : इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस की पदाधिकारियों ने शनिवार को आइएमए हॉल में रक्तदा
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 02:19 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 02:19 AM (IST)
मुरादाबाद : इनरव्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइंस की पदाधिकारियों ने शनिवार को आइएमए हॉल में रक्तदान किया। अध्यक्ष पूनम रस्तोगी ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। ऐसा करने से किसी व्यक्ति की मुश्किल समय में जान बचाई जा सकती है। सचिव शुभि रस्तोगी ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर शिविरों का आयोजन होता रहना चाहिए। इस दौरान रीना गोयल, नीलम गर्ग, कल्पना, सुनीता भदौरिया, सोनल भाटिया आदि मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें