बुकिंग के पांच घंटे बाद मुहैया कराई जाती थीं रशियन लड़कियां
ब्लॉसम स्पा बॉडी मसाज पार्लर पर अनैतिक व्यापार की पुलिस विवेचना में परते खुलती जा रही हंै। रशियन लड़कियों को मुहैया कराने की बात भी सामने आ चुकी है।
मुरादाबाद । ब्लॉसम स्पा बॉडी मसाज पार्लर पर अनैतिक व्यापार की पुलिस विवेचना में परते खुलती जा रही हंै। रशियन लड़कियों को मुहैया कराने की बात भी सामने आ चुकी है। इसके लिए पांच घंटे पहले बुकिंग करानी पड़ती थी। बुकिंग की रकम का पचास फीसद हिस्सा जमा कराया जाता था। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए पार्लर के मालिक को भी आरोपित बनाने जा रही है।
यह है पूरा मामला
कांठ रोड स्थित ब्लॉसम स्पा बॉडी मसाज पार्लर की तीन माह पहले शाखा खोली गई थी, जिसका संचालन हापुड़ के बाबूगढ़ स्थित हौजदारपुर निवासी राकेश चौधरी और महेश शर्मा कर रहे थे। उन्होंने ही इसमें मसाज पार्लर चलाना शुरू कर दिया। लड़कियों की जिम्मेदारी नोएडा की रहने वाली बॉबी ठाकुर उर्फ गौरी को दी गई थी। तीनों ने मिलकर समाज पार्लर की आड़ में अनैतिक व्यापार शुरू कर दिया। बुधवार की रात साढ़े 11 बजे पुलिस ने छापा मारकर छह लड़कियों और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। लड़कियों को कोर्ट से जमानत मिल गई, जबकि दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया।
विदेशी लड़कियां भी पार्लर में करती थीं काम
सीओ राजेश कुमार ने बताया कि पार्लर में विदेशी लड़कियां भी काम कर रही थीं। रशियन लड़कियों के लिए पांच घंटे पहले बुकिंग करानी पड़ती थी। रकम का आधा हिस्सा ऑनलाइन जमा कराया जाता था। नोएडा से फॉरच्यूनर कार से मुरादाबाद लाया जाता था। समय पूरा होने के बाद उन्हें नोएडा के सेंटर पर छोड़ा जाता था। सीओ ने बताया कि जिन छह लड़कियों को पकड़ा गया वह मुरादाबाद में ही रह रही थीं। उनके खाने पीने और रहने का जिम्मा पार्लर संचालक खुद उठाते थे।