ट्रेन में बीमार यात्री की मौत
मुरादाबाद : चंडीगढ़ इंटरसिटी में बीमार यात्री की मौत हो गयी। यात्री अंबाला से रायबरेली जा रहा था। स
By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 02:31 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 02:31 AM (IST)
मुरादाबाद : चंडीगढ़ इंटरसिटी में बीमार यात्री की मौत हो गयी। यात्री अंबाला से रायबरेली जा रहा था। सोमवार सुबह पांच बजे चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि जनरल बोगी में एक यात्री बीमार है। सूचना मिलते ही रेलवे के चिकित्सक पहुंच गए। चिकित्सक ने जांच करने पर संतोष कुमार निवासी रायबरेली को मृत घोषित कर दिया। संतोष का फुफेरा भाई अशोक कुमार साथ चल रहा था। अशोक ने बताया कि संतोष अंबाला में मजदूरी करता है। तबीयत खराब होने पर उसको लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में अधिक तबीयत खराब हो गयी। जीआरपी इंस्पेक्टर अयूब हसन ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए हैं। शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें