बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: दिल्ली में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए आसपास के राज्यों में भी केंद
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद:
दिल्ली में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए आसपास के राज्यों में भी केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संजीव यादव के साथ पशु चिकित्साधिकारी ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कहीं पर अगर भारी संख्या में मुर्गियों की मृत्यु होती है,तो उसकी तत्काल जानकारी दी जाए। मुर्गी पालकों को बर्ड फ्लू के लक्षणों के बारे में अवगत कराया जाए,ताकि कहीं पर ऐसे लक्षण दिखें तो वह तत्काल अफसरों से संपर्क कर पूरी जानकारी दें। गौरतलब है कि दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया के बाद बर्ड फ्लू के मरीज मिलने की बात सामने आई है। जिसके बाद सभी राज्यों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सिंचाई,वन विभाग के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।