सरकार का फैसला मंजूर नहीं
मुरादाबाद, जासं : पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन
By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 02:23 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 02:23 AM (IST)
मुरादाबाद, जासं : पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार द्वारा आंशिक रूप से बढ़ाए गए मानदेय को नाकाफी बताया। कहा कि सरकार का ये फैसला उन्हें मंजूर नहीं है।
कर्मचारी अंबेडकर पार्क में जमा हुई और शोषण का आरोप लगाया। लखनऊ में हुए लाठी चार्ज की निंदा की। उन्होंने 18 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय देने की मांग की। मांगें स्वीकार न किए जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। मिथलेश कुमारी, नीता, जैनब जहां ने विचार रखे। उधर आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश महासचिव शशिबाला ने प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए मानदेय को नाकाफी बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें