चनेहटी स्टेशन का नाम हुआ बरेली कैंट
मुरादाबाद: रेल मंत्रालय ने चनेहटी स्टेशन का नाम बदल कर बरेली कैंट कर दिया है। गुरुवार को इससे संबंधि
By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 02:17 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 02:17 AM (IST)
मुरादाबाद: रेल मंत्रालय ने चनेहटी स्टेशन का नाम बदल कर बरेली कैंट कर दिया है। गुरुवार को इससे संबंधित आदेश मंडल मुख्यालय आदेश पहुंचा है।
बरेली से पूर्व की ओर चार किलो मीटर दूर चनेहटी स्टेशन कैंट क्षेत्र में आता है। स्थानीय सांसद के कई बार अनुरोध और राज्य सरकार की सहमति के बाद रेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। दो दिन बाद चनेहटी स्टेशन से मिलने वाले रेल टिकट पर बरेली कैंट नाम छपा होगा। अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव मिश्रा ने बताया कि चनेहटी स्टेशन का नाम बदलने का आदेश मिल गया है। एक दो दिन में चनेहटी स्टेशन पर लिखे नाम को हटाकर बरेली कैंट लिखवा दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें