Move to Jagran APP

धर्म के आधार पर बंटवारा कराकर किया गलत : यादव

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस व अखंड भारत संकल्प दिवस पर देश को अखंड क

By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 02:55 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 02:55 AM (IST)
धर्म के आधार पर बंटवारा कराकर किया गलत : यादव

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस व अखंड भारत संकल्प दिवस पर देश को अखंड करने का संकल्प लिया गया। बजरंग दल के प्रात सह संयोजक भारत सिंह यादव ने कहा कि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ, लेकिन प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को सेक्युलर राष्ट्र घोषित कर दिया। अब भारत को अखंड करना आपकी और हमारी जिम्मेदारी है। शीघ्र अति शीघ्र यह भारत अखंड होकर ही रहेगा। गोविंदनगर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि देश महाभारत काल खंड के बाद से ही खंडित होना शुरू हो गया था। आज से लगभग 5000 वर्ष पूर्व पूर्ण भारत अखंड भारत के नाम से विश्व भर में विख्यात था। बीच के 2300 वर्षो का इतिहास हममें से किसी के पास भी नहीं है। 2300 वर्षो में भी देश अखंड भारत रहा, लेकिन उसके बाद के 2700 वर्ष देश के लिए बहुत ही ज्यादा कठिन साबित हुए। कई बार मुगलों का आक्रमण हुआ। करोड़ हिंदू मारे गये। सन 1876 में अंग्रेजों के द्वारा अफगानिस्तान भारत से अलग कर दिया गया। उसके बाद देश के कई हिस्से हुए। पंजाब हमारे हाथ से चला गया। कश्मीर का एक तिहाई हिस्सा भारत से चला गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, प्रभारी के रूप में विभाग सह संयोजक रोहन सक्सेना, विशिष्ट अतिथि रामानंद, आरके पाडे आदि रहे। विहिप के प्रांत मंत्री मनोज व्यास, संजय ठाकुर, नीरज गुप्ता, गौरव भटनागर, वरुण शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन वासु ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.