देश में असुरक्षा का माहौल : प्रवीण तोगड़िया
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : विहिप के अंतरराष्ट्रीय महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने बयान देकर केंद्र सरकार
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : विहिप के अंतरराष्ट्रीय महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने बयान देकर केंद्र सरकार को फिर कटघरे में खड़ा किया। बोले कि देश में असुरक्षा की स्थिति है। सीमा पर जवान मारे जा रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, गाय सुरक्षित है। असुरक्षा का माहौल है।
हल्द्वानी में विहिप की नि:शुल्क हेल्पलाइन का शुभारंभ करके दिल्ली जाते वक्त कुछ समय के लिए सिविल लाइन स्थिति एक कार्यकर्ता के घर कुछ देर के लिए रुके। पत्रकारों से बातचीत में गाय को लेकर पूर्व में दिये अपने बयान पर कुछ नहीं बोला, कहा कि जो कहना था कि वह कह चुके। लिखित में बयान दे चुका हूं। अब कुछ नहीं करना है। असुरक्षा के महौल पर आगे कहा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है, यह बुद्धिजीवी वर्ग से पूछें। कश्मीर पर बोले कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर संसद बिल पास कर चुकी है। एक सवाल के जवाब में कहा कि सिर्फ संतों पर ही हमले नहीं हो रहे हैं। सीमा पर जवान पर आतंकवादी हमला कर रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा को विहिप की ओर से धनराशि देन के सवाल पर कहा कि वे डेरा सच्चा सौदा कौन है? जानते ही नहीं है। उन्होंने बताया कि विहिप ने कुमायुं मंडल में ¨हदू स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू की है। इस सुविधा का लाभ बरेली में नि:शुल्क मिलेगा और हल्द्वानी में आधी कीमत पर मिलेगा। मुरादाबाद में भी जल्द ही नि:शुल्क सुविधा शुरू करेंगे।