पेट से निकला लकड़ी का टुकड़ा
मुरादाबाद, जासं : कॉसमास अस्पताल के डॉक्टर ने आपरेशन कर कई वर्षो से पेट में पड़े लकड़ी के टुकड़े को निक
By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 02:28 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 02:28 AM (IST)
मुरादाबाद, जासं : कॉसमास अस्पताल के डॉक्टर ने आपरेशन कर कई वर्षो से पेट में पड़े लकड़ी के टुकड़े को निकालकर एक व्यक्ति को पेट के दर्द से मुक्ति दिलाई।
कॉसमास अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि महानगर के काजीपुरा निवासी कृपाल सिंह पेट दर्द से परेशान थे। जांच में पता चला कि उनकी आंत में छेद हो गया है। चिकित्सक ने रोगी के पेट का आपरेशन किया, पेट से पांच सेंटीमीटर लम्बा लकड़ी का टुकड़ा निकला। पेट में लकड़ी होने से आंत क्षतिग्रस्त हो गई थी। उपचार कर उसकी आंत के रोग को भी ठीक कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें