जनता कांग्रेस की ओर देख रही : संजय
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेसी अपनी नई रणनीति के
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कांग्रेसी अपनी नई रणनीति के तहत प्रचार अभियान समिति बनाकर तीन दिनी बस यात्रा पर निकले हैं। यात्रा एवं प्रचार अभियान प्रभारी संजय सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में यात्रा के मकसद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि पिछले 27 साल में उत्तर प्रदेश बेहाल हो चुका है। सत्तारूढ़ दलों ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। सपा और भाजपा ने वादे तो बहुत सारे किए, लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। मौजूदा सरकार हो या पिछली सरकारें, सभी विफल रही हैं। भाजपा सिर्फ सबको तोड़ने का काम कर रही है। सिंह ने कहा कि आज जनता सभी दलों से ऊब चुकी है। वह कांग्रेस की ओर ही देख रही है। ऐसे में पार्टी ने खुद को प्रदेश में और मजबूत करने का इरादा पक्का किया है। इसके चलते यह यात्रा निकाली गई है जो गांव-गांव जाकर लोगों को विरोधी दलों की विफलता के बारे में बताएगी।