सावन की फुहार में मैंगो का मजा
मुरादाबाद, जासं: आरआरके स्कूल में शनिवार को मैंगो पार्टी हुई। जिसमें नर्सरी से एलकेजी, यूकेजी, कक्षा
मुरादाबाद, जासं: आरआरके स्कूल में शनिवार को मैंगो पार्टी हुई। जिसमें नर्सरी से एलकेजी, यूकेजी, कक्षा एक के बच्चों ने खेल-खेलकर मैंगो पार्टी का आनंद लिया। म्यूजिक पर घूमे और बीच-बीच में रुककर आनंद लिया। वन मिनट गेम, ट्रेंजर हंट गेम खेले गए और गिफ्ट दिये गए। इसमें अर्चना, निशा, अनीता सिंह, रेखा सैनी आदि मां रहीं। बच्चों में स्पर्श, युवराज, सुहानी, आदित्य, सुहानी, ऋतिक, कनिका आदि रहे। पुरस्कार वितरण सुनयना कोठीवाल, संयोजक नमिता मेहरा और संचालन रति कौशिक ने किया।
-----------
क्लब के नए सदस्यों का स्वागत
मुरादाबाद : रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल के मिडटाउन में हुई मैंगो पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत किया गया। अध्यक्षता आलोक मेहरोत्रा संचालन संदीप मेहरोत्रा ने किया। अनुज अग्रवाल ने माह की गतिविधियों के बारे में बताया। सुधीर खन्ना ने रोटरी फाउंडेशन की जानकारी दी। मैंगो पार्टी में सभी को पर्चियां दी गई और गेम की शुरुआत की गई। धन्यवाद राजीव गुलाटी ने किया। इसमें अमित कुमार, संजीव, भरत, डॉ. चंद्राकर, डॉ. गंगल, अनिल, अंबिका आदि मौजूद रहे।