नरमू मंडल अध्यक्ष बने रोहित बाली
मुरादाबाद: नरमू की मंडलीय परिषद की बैठक में सर्व सहमति से रोहित कुमार बाली को मंडल अध्यक्ष चुन लिया
मुरादाबाद: नरमू की मंडलीय परिषद की बैठक में सर्व सहमति से रोहित कुमार बाली को मंडल अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह पद एके खन्ना के सेवानिवृत होने पर रिक्त हुआ था।
वर्तमान में श्री बाली मंडल सहायक मंत्री पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। वहीं वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष एके शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके बाद दोनों के समर्थकों ने आफिसर्स क्लब से डीआरएम आफिस तक जुलूस निकाला और मिठाई बांटी।
...............
उरमू के मंडल मंत्री का पद रिक्त
मुरादाबाद: उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) के मंडल मंत्री प्रेम चंद्र सेवानिवृत हो गए हैं। जिससे उरमू मंडल मंत्री का पद रिक्त हो गया है। उरमू के केंद्रीय नेतृत्व ने अभी तक मंडल मंत्री के पद पर किसी को नामित नहीं किया है।