Move to Jagran APP

मस्जिद के चंदे को लेकर संघर्ष, आठ घायल

जेएनएन, ठाकुरद्वारा : अलविदा जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के चंदे को लेकर टिप्पणी करने पर दो पक्षों मे

By Edited By: Published: Sat, 02 Jul 2016 02:25 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2016 02:25 AM (IST)
मस्जिद के चंदे को लेकर संघर्ष, आठ घायल

जेएनएन, ठाकुरद्वारा : अलविदा जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के चंदे को लेकर टिप्पणी करने पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हाथापाई के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के घरों में घुसकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और छतों से पथराव भी किया। संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।

loksabha election banner

कोतवाली के ग्राम ताराबाद में मस्जिद के खर्च के लिए जुमे की नमाज के बाद चंदा किया जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने एक दूसरे पर चंदे की रकम खर्च करने को लेकर टिप्पणी करना शुरू दी। अली हसन और इल्यास में नोकझोंक और हाथापाई हुई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग हमलावर हो गए। एक दूसरे के घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की महिलाओं ने भी मोर्चा संभालते हुए छत पर चढ़कर पथराव किया।

संघर्ष में अली हसन, उसके पुत्र ताहिर और पुत्रवधु बानो बेगम घायल हो गई। दूसरे पक्ष की सायरा बानो, शाहनवाज, इल्यास और उस्मान अली घायल हो गए। बानो बेगम की गर्भवती होने की वजह से हालत गंभीर है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल किसी तरह स्थिति को संभाला।

विवाद में राशिद अली की तहरीर पर गुलशेर, अहमद हसन और अली हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जामिन हसन की तहरीर पर इल्यास अहमद, रुकसत अली, राशिद हुसैन और इल्यास पुत्र पीरू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

...बाक्स में ...

हाजी नगला में भी चंदे को संघर्ष

डिलारी : गांव हाजी नगला तिगरी में मस्जिद के चंदे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जुमे की नमाज के बाद मस्जिद परिसर में गांव के चुन्नू हाजी, सरफराज, अकील, अशफाक, अहसान, मुस्तकीम, उस्मान आदि मस्जिद निर्माण के चंदे पर बातचीत करने लगे। इस बीच इंतजार, सत्तार, अवरार, रसीद, इस्माइल, दिलशाद, अकरम आदि ने पिछले चंदे की रकम लगभग ढाई लाख का हिसाब, किताब मांग लिया। इसी पर नोकझोंक के बाद मारपीट होने लगी। मस्जिद से बाहर निकलकर दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। छतों पर चढ़कर पथराव करने से गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस ने हुए संघर्ष को काबू में किया। इंतजार, सत्तार, अबरार, रसीद, जानिब, अकरम, दिलशाद, उस्मान, इंतजार चोटिल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ तोमर संजय कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात की गई है। दोनों पक्षों में समझौते के लिए वार्तालाप की जा रही है। समझौता नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.