रमजान के एक सप्ताह पहले हाई अलर्ट
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : रमजान का महीना शुरू होने को एक सप्ताह रह गया है। लोगों ने इसके लिए जोरश
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : रमजान का महीना शुरू होने को एक सप्ताह रह गया है। लोगों ने इसके लिए जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं एजेंसियां से मिले इनपुट पर केंद्र सरकार ने कुछ प्रदेशों में हाई अलर्ट जारी किया है। मुख्यालय में अति संवेदनशील और संवेदनशील जिलों की सूची बनाई गई है। क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जिले अति संवेदनशील है, लिहाजा यहां विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। जिले की स्थानीय खुफिया को मिले निर्देशों के आधार पर पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। रमजान के महीने में हर धार्मिक स्थल के पास दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। किस चौकी क्षेत्र में कितने धार्मिक स्थल हैं। इन धार्मिक स्थलों में किसमें पुजारी और इमाम हैं। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगा है या नहीं। विशेष मौकों पर कितने लोग एक साथ धार्मिक स्थल पर एकत्र हो सकते हैं। इस स्थान से कितनी दूरी पर कितने सीसीटीवी कैमरे लगे है। विशेष दिनों में धार्मिक स्थलों की फ्रिस्किंग की जाएगी। सारी जानकारी स्थानीय खुफिया इकाई के द्वारा मुख्यालय भेजी जाएगी। दिल्ली आने जाने वाली ट्रेनों और बसों में भी विशेष निगरानी के लिए कहा गया है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर आकस्मिक चेकिंग और संदिग्ध लोगों पर निगाह रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
------------------------
अधिकारियों के निर्देश के अनुसार फुट पेट्रोलिंग कराई जा रही है। जो निर्देश मुख्यालय के होंगे उनके अनुसार सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
डॉ. राम सुरेश यादव, एसपी सिटी