लगुन के दिन दूल्हे को मारी गोली
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : बिलारी थानाक्षेत्र के ग्वालखेड़ा गांव में खाना खाने के दौरान दूल्हे के द
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : बिलारी थानाक्षेत्र के ग्वालखेड़ा गांव में खाना खाने के दौरान दूल्हे के दोस्त ने उस पर पीछे से फायर कर दिया। गोली दूल्हे के बाई जांघ में लगी। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम ऑपरेशन के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। ग्वाल खेड़ा निवासी महेश चंद्र सैनी की परचून की दुकान है। उनका बेटा विजय सिंह (25) की शादी मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गोर्वधनपुर निवासी हरदयाल सैनी की बेटी के साथ तय हुई थी। विजय चार महीने पहले तक ऋषिपाल के पेट्रेाल पम्प पर काम करता था। उसी समय उसकी दोस्ती टांडा अमरपुर निवासी सौरभ से हो गई थी। रविवार का विजय की लगुन आई थी। रात साढे़ दस बजे मेहमानों के विदा होने के बाद विजय भी अपने साथियों के साथ खाना खा रहा था। पिता के बुलाने पर वह जाने लगा तो सौरभ ने विजय पर फायर कर दिया। गोली विजय की बाई जांघ पर लगी। परिवार के लोग जब तक मामले को समझते उससे पहले ही सौरभ वहां से भाग गया। थानाध्यक्ष बिलारी यशपाल ने बताया कि कार्यक्रम में हर्ष फाय¨रग की गई थी। कारतूस मिस होने पर सौरभ तमंचा खोलकर देखने लगा तभी गोली चल गई। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है, उन्हें बुलाया गया है।