मतदाता सूची से नाम काटने पर हंगामा
मुरादाबाद,जासं : ग्राम मुस्तफापुर खंडसाल में मतदाता सूची में हेराफेरी से खफा ग्रामीणों ने हंगामा किय
मुरादाबाद,जासं : ग्राम मुस्तफापुर खंडसाल में मतदाता सूची में हेराफेरी से खफा ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने महिलाओं और बच्चों के साथ मतदान केंद्रों पर धरना देकर नारेबाजी की। उनके मतदान के बहिष्कार के एलान ने अफसरों में खल बली मच गई। रात तक प्रशासनिक और पुलिस अफसर गांव में जमे रहे। रात दस बजे करीब ग्रामीणों को मतदान में हिस्सा लेने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हो सका।
ब्लाक डिलारी के गांव मुस्तफापुर खडसाल गांव में लगभग 1556 मतदाता थे। शुक्रवार को मतदान कर्मी गांव में आए तो उनकी सूची में कुल सात सौ लोगों के नाम ही मिले। मतदाता सूची में गड़बड़ी की खबर मिलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीण परिवार समेत बूथ संख्या 177 व 178 पर एकत्र हो गए। उन्होंने प्रधानी उम्मीदवार पर बीएलओ से मिलीभगत करके नाम काटने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। हैरानी की बात है कि मतदाता सूची में दर्ज नामों को पेन के काटे जाने पर ग्रामीण भड़के। उन्होंने मतदान का बहिष्कार करने का एलान कर दिया। एसओ छजलैट धु्रव कुमार, एसओ कांठ सुरेंद्र सिंह यादव, सीओ राहुल कुमार सहित प्रशासनिक अफसर गांव में पहुंचे। अफसरों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। रात साढ़े नौ बजे एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश राय मौके पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों को समझाने के बाद बातचीत की। सभी ग्रामीणों ने अपनी आइडी दिखाई, एसडीएम को काटे गये मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के आदेश दिये। आश्वासन दिया कि जिनके पास भी वोटरकार्ड है, उनका मतदान करने दिया जाएगा।
वर्जन
ग्रामीणों में मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर आपत्ति थी। इसलिए विरोध किया था। उप जिलाधिकारी को सभी के नाम जोड़े जाने के आदेश दिये हैं। जिन मतदाताओं के वोटर कार्ड हैं, उनको मत देने का अधिकार मिलेगा।
सत्य प्रकाश राय, उप जिला अधिकारी प्रशासन