सजे गुरुद्वारे, दिन भर चला शबद कीर्तन
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: गुरु नानक देव की 546 वीं जयंती की तैयारी में महानगर का सिख समाज जुटा है।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: गुरु नानक देव की 546 वीं जयंती की तैयारी में महानगर का सिख समाज जुटा है। महानगर के प्रमुख गुरुद्वारे श्री गुरुसिंह गुरुद्वारा के अलावा चंद्र नगर और आदर्श कालोनी के गुरुद्वारों को भव्य तरीके से सजाया गया। बुधवार को आयोजित विशेष आयोजन की तैयारियां चलतीं रहीं। मंगलवार को पूरे दिन विविध आयोजन हुए। प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर तीनों ही गुरुद्वारों को झालरों और फूलो से सजाया गया। श्री गुरुसिंह गुरुद्वारे में चेयरमैन हरभजन सिंह चड्डा, अध्यक्ष सरदार अमोलक सिंह, सचिव रनजीत सिंह, सरदार राजेंदर सिंह, गुरमीत सिंह, सरदार अमरजीत सिंह कैशियर, सरदार संतोख सिंह, सरदार भगवंत सिंह, सरदार प्यारा सिंह, सरदार गुर बख्श सिंह काका के साथ ही युवा टोली ने शबद कीर्तन में भाग लिया। यहा सुबह से कार्यक्रम होते रहे। शाम को लंगर का भी आयोजन हुआ। बुधवार को अटूट लंगर की तैयारियां भी चलीं। श्रद्धालुओं ने कार्यो में अपनी सहभागिता दी। सरदार मनजीत सिंह ने बताया कि गुरुनानक देवजी की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। घरों को मोमबत्ती से रोशन किया गया है। बुधवार की सुबह पाच बजे से ही गुरुद्वारे में कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। दोपहर 2 बजे से लंगर भी होगा। उधर आदर्श कालोनी स्थित गुरुद्वारे में विविध आयोजन होंगे। चंद्र नगर स्थित श्री गुरुद्वारा कमेटी के सरदार देवेंदर सिंह चावला ने बताया कि श्री गुरुनानक देव जी का जन्म दिन भव्य आयोजन होंगे। तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है। बाहर से संकीर्तन टोली भी बुलाई है।