स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : महानगर के विभिन्न स्कूलों में गुरुवार को जन्माष्टमी महोत्सव की धूम रही।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : महानगर के विभिन्न स्कूलों में गुरुवार को जन्माष्टमी महोत्सव की धूम रही। बच्चों ने आकर्षक परिधान पहन बाल कृष्ण का स्वरूप धरा। मटकी फोड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुई।
फाउंडेशन प्ले स्कूल कचहरी कंपाउंड में छात्रों ने डॉ. सर्व पल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन के साथ ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई। बच्चों ने अपने गुरु के प्रति आदर सम्मान में गीत और कविताएं प्रस्तुत किया। नाटिका के माध्यम से श्री कृष्ण के बाल लीला का मंचन किया। यहां प्रबंधक विनोद गोयल, मानसी, अंजुम, सोनम, भावना भी मौजूद रहीं।
किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल क्रेच व डेकेयर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मना। बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा, सुदामा, बलराम, गोपी और ग्वालों का रूप धारण किया। भक्ति से ओत प्रोत गीत पर इन बच्चों ने नृत्य भी किया। सार्थक, आरना, लक्ष्य, विदुषी व प्रत्यक्षा ने गोविंद आला रे आला पर नृत्य पेश किया। मटकी फोड़ना सहित अन्य मंचन हुए। इस दौरान प्रबंधक संजय चौहान ने सबको इस पर्व का महत्व बताया। प्रधानाचार्य शिवानी सिंह ने उत्साहवर्धन किया। शिल्पी, नेहा, आंचल,सना, फरहा आदि मौजूद रहीं। नेहरू पब्लिक स्कूल कुंदनपुर लाइनपार में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। प्रबंधक देवराज सिंह चौहान व प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे। फन एन लर्न में जन्माष्टमी व टीचर्स डे मना। यहां रिचा, यशी, सृष्टि भी मौजूद रहीं। नोसगे सीनियर सेकेंडरी स्कूल के केजी सेक्शन में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। यहां फैंसी शो भी हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश प्रस्तुत किए। संचालन छवि ने किया। यहां मनोरमा जोशी, योगिता दीवान, शिवम, आरुष, इसबा, आरोही भी मौजूद रहे। शिव सुंदरी मांटेसरी स्कूल कुमार कुंज जीएमडी रोड में जन्माष्टमी पर्व राधा
कृष्ण सज्जा रूप प्रतियोगिता हुई।
गांधीनगर पब्लिक स्कूल में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने मटकी फोड़ लीला का मंचन किया। नैट्री चिल्ड्रन अकादमी शिवाजी नगर लाइनपार में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, जिसमें नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में अमित वर्मा, ललिता थीं।