जेवर दोगुना करने के नाम पर ले उड़े कुंडल और अंगूठी
जागरण संवददाता, मुरादाबाद : सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कपूर कंपनी पुल के पास स्थित हुल्का देवी के मं
जागरण संवददाता, मुरादाबाद : सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कपूर कंपनी पुल के पास स्थित हुल्का देवी के मंदिर के सामने ठगों ने महिला से जेवर दोगुना करने के नाम पर कुंडल और अंगूठी उतरवाकर चंपत हो गए। पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में दो अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोटद्वार निवासी संतोषी देवी रक्षा बंधन पर भाई को राखी बांधने आई थीं। उनके भाई रेलवे कालोनी में रहते हैं। मंगलवार को वे वापस जाने के लिए हुल्का देवी मंदिर के पास सवारी का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच दो युवक आए और उन्होंने संतोषी देवी को जेवर दोगुने करने का झांसा दिया। ठगों ने पहले सन्तोषी देवी से कुंडल और अंगूठी उतरवाकर एक कागज में बंद करवा लिया। जिसके बाद उन्हें आंख बंद करने को कहा। जब संतोषी देवी ने आंखें खोलीं तो दोनों ठग गायब थे। सन्तोषी देवी ने भाई और परिवार वालों को ठगी की जानकारी दी। पीड़िता ने अज्ञात ठगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।