एक फूंक में दिखेगा शराब का प्रतिशत
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : यातायात विभाग हैरिबल कंपनी के नए ब्रीद एनालाइजर खरीदेगा, जो एक फूंक में
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : यातायात विभाग हैरिबल कंपनी के नए ब्रीद एनालाइजर खरीदेगा, जो एक फूंक में न सिर्फ नशे में होने की पुष्टि करेगा, बल्कि एल्कोहल का प्रतिशत भी बताएगा। शनिवार को एसपी यातायात संजय कुमार ने इसकी कार्यशाला की। लखनऊ से ब्रीद एनालाइजर का प्रदर्शन करने कंपनी के पंकज शर्मा भी महानगर आए थे। कार्यशाला में यातायात उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह, विमल यादव, यातायात कर्मी रविंद्र कुमार समेत पूरा स्टाफ मौजूद था। एसपी यातायात ने बताया कि पांच ब्रीद एनालाइजर खरीदने का प्रस्ताव है। एक की कीमत पचास हजार रुपये है। इसके इस्तेमाल के साथ शराब पीये हुए व्यक्ति का फोटो भी खिंच जाएगा। चालान के साथ प्रिन्टेड पर्ची भी निकल आएगी। इसका संबंध मोबाइल से जोड़ा जाएगा। यंत्र के काम करने का तरीका भी सभी यातायात कर्मियों को बताया गया।