महासंपर्क अभियान में जुटेगा युवा संवाद
मुरादाबाद : भाजयुमो के प्रदेश मंत्री कुलदीप त्यागी ने शनिवार को महासंपर्क अभियान की समीक्षा की और यु
मुरादाबाद : भाजयुमो के प्रदेश मंत्री कुलदीप त्यागी ने शनिवार को महासंपर्क अभियान की समीक्षा की और युवा संवाद के माध्यम से अभियान में जुटने का आह्वान किया।
हरपाल नगर स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने अभियान के संबंध में बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों के पत्रक देखे। उन्होंने बताया कि युवा संवाद के माध्यम से युवा शक्ति को पार्टी के महासंपर्क अभियान से जोड़ा जाएगा। इसमें हर युवा को जोड़कर केंद्र की नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। युवा अन्य युवाओं को जोड़ेंगे। महानगर अध्यक्ष संजीव चौधरी ने मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष विशाल त्यागी ने जिले की स्थिति की जानकारी दी।
राजीव पाल, अरविंद गहलौत, कपिल, अभिषेक सिंह, अमित ठाकुर आदि मौजूद थे।