भ्रूण मिलने से लोगों में गुस्सा
कुंदरकी : नगर के मुहल्ला नुरुल्ला स्थित धार्मिक स्थल की भूमि पर नवजात का भ्रूण मिलने से लोगों में ग
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 01:41 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 01:41 AM (IST)
कुंदरकी : नगर के मुहल्ला नुरुल्ला स्थित धार्मिक स्थल की भूमि पर नवजात का भ्रूण मिलने से लोगों में गुस्सा फैल गया।
शुक्रवार शाम धार्मिक स्थल की भूमि पर पॉलीथिन में भ्रूण पड़ा देखा गया। खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने आक्रोश जताते हुए नगर में संचालित अवैध जच्चा बच्चा केंद्र बंद कराने की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अवैध रूप से कई जच्चा बच्चा केंद्र संचालित हैं। शिकायत के बावजूद विभाग इनपर कार्रवाई नहीं करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें