वन महोत्सव शुरू, हुआ पौधारोपण
मुरादाबाद : एक जुलाई से वन महोत्सव शुरू हो गया है। महानगर को भी हरा बनाने के लिए संस्थाओं ने भी स्कू
मुरादाबाद : एक जुलाई से वन महोत्सव शुरू हो गया है। महानगर को भी हरा बनाने के लिए संस्थाओं ने भी स्कूलों व पार्को का चयन करके पौधारोपण करना शुरू कर दिया है। शहर को हरा भरा बनाने को आधी आबादी भी आगे आई है। स्कूली बच्चे भी संस्थाओं में पौधारोपण कर रहे हैं, जिन्हें पौधों की देखरेख के लिए पौधा मित्र भी बनाया गया है। फलदार व औषधि वाले पौधे रोपे जा रहे हैं।
बुधवार को इनरव्हील ईस्ट की सदस्याओं ने पौधारोपण किया। आशियाना स्थित दिव्यलोक आश्रम में सौ पौधे रोपे गए। इसमें जामुन, शरीफे, हर श्रृंगार, पपीते, अशोक समेत तमाम पौधे क्लब की सदस्याओं ने रोपे। इनर व्हील क्लब का नए सत्र 2015-16 का यह पहला प्रोजेक्ट है। इस मौके पर अध्यक्ष गीता अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मृदुला गोयल, सचिव प्रीति सक्सेना, नजीता अग्रवाल, लता चंद्रा, अर्चना साहू समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। इसके अलावा कई विभागों को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, वन विभाग, मुविप्रा भी पार्को, सड़क किनारे, ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण करेंगे। -------
गायों को खिलाया चारा
रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल की ओर से आशियाना स्थित गौशाला केंद्र पर गायों को चारा खिलाया गया। गाय की सेवा का महत्व भी बताया गया। क्लब अध्यक्ष अनुराधा गुप्ता, सचिव संजीव अरोरा, राजीव गुलाटी समेत अन्य सदस्याएं मौजूद थीं।