राजीव के आदर्शो पर चलने का संकल्प
मुरादाबाद । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24 वीं पुण्य तिथि मनाई। उनके
मुरादाबाद । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 24 वीं पुण्य तिथि मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
जिला कार्यालय गंज गुरहट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. एपी सिंह ने राजीव गांधी की जिंदगी पर रोशनी डाली। कहा कि उन्होंने ही देश में कम्प्यूटर क्रांति की शुरुआत की। यही वजह है कि पूरा देश तरक्की कर रहा है। वो देश को दुनियाभर में नंबर एक बनाना चाहते थे। श्याम बाबू वाल्मीकी, आफताबुद्दीन, अजय गोपाल, राजा बाबू गुप्ता, रईसुल कलाम आदि मौजूद थे। पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा के शिविर कार्यालय पर राजीव गांधी को याद किया गया। नासिर सलमानी, हरिओम शर्मा, विजेंद्र सिंह मौजूद थे। महानगर कमेटी की ओर से रेलवे स्टेशन महात्मा गांधी प्रतिमा के निकट भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें महानगर अध्यक्ष डॉ. मुहम्मद सादिक, अजय सोनी, फहीम मिर्जा, आजम अंसारी, योगेश वाजपेयी, फैयाज ठेकेदार मौजूद थे। दरीबा पान में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। फूलवती सैनी, सुरेश मिश्रा, शशि अग्रवाल रूपाली अग्रवाल मौजूद थे।
मुहल्ला नई बस्ती में मोहतशिम मुख्तार के निवास पर असलम खुर्शीद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कुशांग गुप्ता, सलीम खां, मुमताज कुरैशी,अफजल साबरी मौजूद थे।
महानगर कार्यालय पर आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष सोम प्रभा शर्मा, मीनू दीक्षित, उमा शर्मा, रुकमणि, हीरा देवी आदि मौजूद थीं।