Move to Jagran APP

मुल्क को राजनीतिक तौर पर ठगा

मुरादाबाद : कैबिनेट मंत्री मुहम्मद आजम खां ने कहा कि जब देश का बादशाह झूठा होगा तो उसका अंजाम भी बुर

By Edited By: Published: Sun, 01 Feb 2015 01:50 AM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2015 01:50 AM (IST)
मुल्क को राजनीतिक तौर पर ठगा

मुरादाबाद : कैबिनेट मंत्री मुहम्मद आजम खां ने कहा कि जब देश का बादशाह झूठा होगा तो उसका अंजाम भी बुरा होगा। लोकसभा चुनाव के दौरान देश के सौ करोड़ से अधिक लोगों को राजनीतिक तौर पर ठगा गया। इलेक्ट्रानिक मीडिया ने दुनिया में ¨हदुस्तान का मुंह काला किया है। उन्होंने केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपनी शर्तो पर बुलाकर देश का अपमान किया गया।

loksabha election banner

महानगर के बंगलागांव में डॉ. एके सिंह के निवास पर राज्यसभा सदस्य तंजीम फातिमा के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में आजम खां ने मुरादाबाद व रामपुर के बीच करीबी रिश्ते बयान किए। दोस्ती का जिक्र करते हुए उन्होंने डॉ. एके सिंह व डॉ. एसटी हसन की तारीफ की। कहा कि दोस्ती खूबियों की बिना पर कायम रहती है और धोखा देने वाला इंसान आरजी होता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सात महीने पहले पूरा देश ठगा गया। अब संविधान से धर्मनिरेपक्ष शब्द को निकालने की बात कही जा रही है जो देश के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि देश का पहला मेहमान अपनी शर्तों पर आया। अपनी कार में घूमा, अपनी सुरक्षा व कुत्ते साथ लाया ये देश का अपमान है। मुल्क के बादशाह ने उसकी शर्तों पर बुलाकर पूरे देश को जलील किया। जनता को ठगने की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि सात महीने पहले जनता से तीन वायदे किए गए। अव्वल सौ दिन में खाते में 15-20 लाख रुपये, दूसरा- दो करोड़ नौकरियां व तीसरा- 24 घंटे बिजली। लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. तंजीम फातिमा के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में शहर विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, हाजी मुहम्मद इरफान, नवाबजान खां, शमीमुल हक, पूर्व मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह यादव, टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, आइएमए के अध्यक्ष डॉ. संजीव सिंघल, डॉ. नीरज गुप्ता, निर्यातक अजय गुप्ता, सुरजीत चड्ढा, डॉ. एसटी हसन, सपा जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, मुअज्जम खां आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. एके सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.