विदेशी मुद्रा से खजाना भरेंगे निर्यातक
मुरादाबाद। देश के लिए विदेशी मुद्रा कमाने को निर्यातक जर्मनी रवाना हो गए हैं। तीस जनवरी को क्रिसमस व
मुरादाबाद। देश के लिए विदेशी मुद्रा कमाने को निर्यातक जर्मनी रवाना हो गए हैं। तीस जनवरी को क्रिसमस वर्ड फेयर के बाद अगले माह एंबियाते के फेयर में शामिल होंगे। इस बार निर्यातकों को खासी उम्मीदें हैं। बड़े आर्डर मिलने पर विदेशी मुद्रा बरसेगी। बीते फेयर की बात करेंगे तो सवा दौ सौ करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा देश के खजाने में जमा हुई थी।
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट स्थित मैसे बिल्डिंग में क्रिसमस वर्ड फेयर का शुभारम्भ तीस जनवरी से हो रहा है। पांच दिन चलने वाला फेयर तीन फरवरी को खत्म होगा। एक दिन बाद स्थानीय प्रदर्शनी रहेगी। इस मेले में भाग लेने के लिए निर्यातक अब्दुल अजीम, कमल सोनी सहित आधा दर्जन से अधिक निर्यातक रवाना हो गए हैं। कई अन्य निर्यातक मंगलवार की रात को रवाना हो जाएंगे। क्रिसमस वर्ड फेयर में दुनियां भर से खरीददार आते हैं। क्रिसमस से जुड़ा होने के चलते इस फेयर में गिफ्ट आइटम और सजावट के आइटम की ज्यादा बिक्री होती है। यूरोप की मल्टी स्टोर के लिए खरीददारी भी इस फेयर से होती है। इस फेयर में मुरादाबाद के ग्लास के साथ पीतल की नक्काशी के फूलदान, मोमबत्ती स्टेंड के आइटम तैयार हो रहे हैं। वुड पर एलुमिनियम का वर्क की भी विदेशों में काफी डिमांड है। इसको देखते हुए ब्रास के अलावा नए आइटमों को तैयार किया जा रहा है। तमाम निर्यातकों ने खूबसूरत फ्लावर केस बनाए हैं।
पांच और छह फरवरी तक क्रिसमस वर्ड फेयर में भाग लेने वाले निर्यातक मुरादाबाद वापस आने की बजाए जर्मनी में ही फ्रैंकफर्ट मेले की तैयारी में जुटेंगे। ईपीसीएच (हस्तशिल्प निर्यातक संवर्धन परिषद) द्वारा फ्रैंकफर्ट मेले की तैयारियां की जा रहीं हैं। इस मेले में मुरादाबाद से पचास से अधिक निर्यातक भाग लेंगे। निर्यातक नजमुल इस्लाम बतातें हैं कि अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। नोएडा में स्टॉल से हस्तशिल्प आइटम की पैकिंग कराई जा रही है। निर्यातक नबील अहमद बताते हैं कि क्रिसमस वर्ड के बाद एंबियाते फेयर की तैयारी चल रही है। इस बार मिरर फ्रेम और वाल डेकेरोटिव आइटम की मांग है।
19 से नोएडा फेयर की तैयारी
नोएडा में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद की ओर से फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर भी निर्यातक जुटे हैं। निर्यातक सतपाल बताते हैं कि एंबियाते के बाद नोएडा फेयर से भी निर्यातकों को काफी उम्मीदें हैं।