स्वच्छता-1: कांठ रोड से नियमित नहीं उठता कूड़ा
मुरादाबाद : स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत मिशन से नगर निगम भटक गया है। महानगर में 13 करोड़ रुपये का सालिड
मुरादाबाद : स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत मिशन से नगर निगम भटक गया है। महानगर में 13 करोड़ रुपये का सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, नगर निगम के खुद के संसाधन है। इसके बाद भी मुख्य डलाव घरों से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। मंगलवार को कांठ रोड पर डलाव घरों से कूड़ा नहीं उठा। कूड़ा उठाने वाले वाहन और कर्मचारी डलाव घरों के पास से गुजरे। उनको सड़क तक फैला कूड़ा नजर नहीं आया।
कांठ रोड पर आधा दर्जन डलाव घरों से कूड़ा नहीं उठता है। इनसे उठती दुर्गध से आसपास ठहरना मुश्किल हो गया। कांठ रोड पर गंदगी को लेकर रिपोर्ट। पॉश कालोनी मधुबनी के पास नगर निगम का पक्का डलाव घर है। इसका कूड़ा सड़क तक फैलता है। डलाव घर के पास कूड़ा उठाने वाले वाहन व कर्मचारी भी खड़े रहते हैं। लोगों ने बताया कि सड़क किनारे तक फैला कूड़ा उठाने का प्रयास कर्मचारी नहीं करते हैं। इसी रोड पर शिव शक्ति मंदिर रामगंगा विहार के मोड़ से आगे भी गंदगी पसरी रहती है। गुलाब मस्जिद के सामने, विलेज रेस्टोरेंट के पीछे, हरथला, विवेकानंद अस्पताल के पीछे भी कूड़ा रोज नहीं उठता है। नाला भी साफ नहीं होता है। इससे पानी सड़क तक आ जाता है।
------
डलाव घरों में कूड़ा उठता नहीं है। दुर्गध से गुजरना मुश्किल भरा हो जाता है। मंगलवार को भी कूड़ा नहीं उठा।
श्याम
-----
सफाई कर्मचारी भी डलाव घर के अंदर नहीं डालते। सड़क किनारे किनारे कूड़ा डालकर चले जाते हैं।
शहादत
-------
नियमित कूड़ा उठे तो कोई दिक्कत नहीं है। कई-कई दिन तक कूड़ा नहीं उठता है। इससे दुर्गध उठती रहती है।
मुकेश
-----
सड़क तक कूड़ा फैला रहता है। नगर निगम की टीम कूड़ा उठाने नहीं आती है। शिकायत का कार्रवाई नहीं होती है।
रोहताश