सपा की रैली के लिए सौ से अधिक बसें दिल्ली रवाना
मुरादाबाद : सोमवार को दिल्ली में प्रस्तावित रैली समाजवादी पार्टी की दशा और दिशा तय करेगी। सपाइयों न
मुरादाबाद : सोमवार को दिल्ली में प्रस्तावित रैली समाजवादी पार्टी की दशा और दिशा तय करेगी। सपाइयों ने रैली को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दी है। पार्टी ने जनपद से सौ से अधिक बसें व ढाई सौ कारें दिल्ली ले जाने का दावा किया है। रविवार को दर्जा मंत्री जुगल किशोर ने भी तैयारियों की समीक्षा की।
रैली में विधायक, पूर्व विधायक, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, पार्षद व प्रधान संगठनों को जिम्मेदारी सौंपी गई। ये सभी बसें सोमवार को तड़के तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। जिन्हें जिला अध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी व महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापित ने विभिन्न चौराहों से रवाना किया। पूर्व महापौर डा. एसटी हसन ने एक दर्जन बसों को राजकीय इंटर कालेज, जामा मस्जिद चौराहा, इंद्राचौक आदि से रवाना किया।
उधर दर्जा राज्य मंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि ने सर्किट हाउस में रैली की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं को समय से रैली में पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर की सपा रैली ऐतिहासिक होगी।