Move to Jagran APP

फेसबुक पर भाजपा नेता को बदनाम करने का प्रयास

मुरादाबाद: पुणे निवासी एक व्यक्ति फेसबुक से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को बदन

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 01:06 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 01:06 AM (IST)
फेसबुक पर भाजपा नेता को बदनाम करने का प्रयास

मुरादाबाद: पुणे निवासी एक व्यक्ति फेसबुक से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

loksabha election banner

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह 14-सिविल लाइंस में रहते हैं। उन्होंने अब तक फेसबुक एकाउंट नहीं बनाया है। फिर भी पिछले दस-पंद्रह दिन से फेसबुक पर उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब उनके साथियों ने जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने जब साथियों के फेसबुक एकाउंट पर पड़ताल की तो महाराष्ट्र के पुणे निवासी ब्रजेश दास के नाम से अनेक आपत्तिजनक पोस्ट दिखाई दिए। इनमें से अधिकांश पोस्ट में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के बारे में टिप्पणी कर उनकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। चूंकि, फेसबुक एकाउंट धारक महाराष्ट्र का है और लगभग एक हजार किलोमीटर दूर से अभियान चलाए जाने पर भाजपा नेता को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने एसएसपी लव कुमार से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। इस पर एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज के आदेश दिए। जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

आसपास के भाजपाइयों से जुड़े तार

भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को जिस एकाउंट से परेशान किया जा रहा है, उसके अधिकांश फालोवर मुरादाबाद और आसपास के भाजपाई ही हैं। मंडल अध्यक्ष कहते हैं कि विभिन्न साथियों को किए गए पोस्ट में अधिकांश में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। इसके अलावा कई पदाधिकारियों पर भी अंगुली उठाई गई है।

विवादों से पुराना नाता है भाजपा का

-हाइटेक होती भाजपा और उसके नेताओं के चर्चाएं आम हैं। लंबे अरसे तक भाजपा के महानगर अध्यक्ष रितेश गुप्ता और निलंबित भाजपा नेता दीपक अग्रवाल के बीच चला अश्लील मैसेज प्रकरण किसी से छिपा नहीं है। ताजे मामले को भी पुलिस साजिश ही मान रही है, क्योंकि महाराष्ट्र में बैठे किसी व्यक्ति या पदाधिकारी का यहां के नेता से लेनादेना नहीं है। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता कहते हैं कि साइबर सेल को जांच सौंप दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.