Move to Jagran APP

पटेल के जन्मदिवस पर लहराएगा तिरंगा

मुरादाबाद : सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मतिथि पर 31 अक्टूबर को दौड़ होगी। इसमें सभी तिरंगा थामेंगे। दौ

By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 01:57 AM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 01:57 AM (IST)
पटेल के जन्मदिवस पर लहराएगा तिरंगा

मुरादाबाद : सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मतिथि पर 31 अक्टूबर को दौड़ होगी। इसमें सभी तिरंगा थामेंगे। दौड़ में स्कूली छात्र एवं छात्राएं तिरंगा थाम कर दौड़ेंगे ।

loksabha election banner

सरदार पटेल के जन्मतिथि को भाजपा द्वारा मनाया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व से कार्यक्रम आने के बाद महानगर भाजपा इसकी तैयारियों में जुट गई है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि भाजपा का कार्यक्रम है और भाजपा का झंडा कहीं भी नहीं होगा। इस कार्यक्रम में सिर्फ तिरंगा झंडा होगा। इसको भाजपाई भी अपने हाथों में लेकर दौड़ेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जन्मतिथि धूमधाम से मनाई जाएगी। सुबह सात बजे लाइन पार स्थित रामलीला मैदान से एक दौड़ शुरू होगी। इसमें स्कूली छात्र एवं छात्राएं भाग लेंगी। यह दौड़ लाइन पार क्षेत्र में घूमकर रामलीला मैदान में ही वापस लौटेंगी। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

हर पदाधिकारी को जिम्मेदारी

दौड़ के लिए महानगर भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। महानगर अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को दौड़ का पथ निश्चित कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.