छोटी दीपावली पर बुझ गया घर का दीपक
मुरादाबाद: नागफनी थानाक्षेत्र के मजदूर के घर का दीपक छोटी दीपावली पर बुझ गया। बाइक की टक्कर के बाद ह
मुरादाबाद: नागफनी थानाक्षेत्र के मजदूर के घर का दीपक छोटी दीपावली पर बुझ गया। बाइक की टक्कर के बाद हुई मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
नागफनी थानाक्षेत्र के बंगला गांव निवासी मजदूर लाखन सिंह मैनाठेर थानाक्षेत्र के सिरसी के चौधरियान मुहल्ले के निवासी हैं। परिवार में पत्नी सीमा, बेटी निशां और बेटे गौरव हैं। दोनों बच्चे लायबा पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। इनमें गौरव कक्षा चार का छात्र था। लाखन सभी के साथ में दो दिन पहले ही दीपावली मनाने को सिरसी गए थे। बुधवार की दोपहर में गौरव सिरसी में घर के बाहर खेल रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे गौरव बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक छोड़कर चालक फरार हो गया। गौरव को लेकर परिजन सम्भल पहुंचे। जहां से मुरादाबाद को रेफर कर दिया। मुरादाबाद लाते वक्त गौरव ने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।