Move to Jagran APP

सुख समृद्धि की रात न बन जाए समस्या की बात

By Edited By: Published: Sat, 26 Oct 2013 06:55 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2013 06:57 PM (IST)
सुख समृद्धि की रात न बन जाए समस्या की बात

मुरादाबाद । पहले पेड़ हरे भरे थे लेकिन पटाखों के धुएं से उन पर प्रदूषण की कालिक चढ़ गई और वह मुरझा गए ठीक उसी तरह धुंए से इंसान के फेफड़ों पर प्रदूषण की कालिक चढ़ने से अस्थमा व दिल के मरीजों की जान सकती है। इसी थीम पर आरआरके स्कूल में नाटक का मंचन किया गया जिससे बच्चों ने आतिशबाजी से खतरों को बारीकी से समझा। बच्चों ने प्रदूषण मुक्त व आतिशबाजी के खतरों के प्रति आसपड़ोस के लोगों को जागरुक करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

दैनिक जागरण द्वारा 'सुरक्षित दीपावली' अभियान से बच्चे और बड़े सभी जागरुक हो रहे हैं। आरआरके स्कूल में बच्चों ने दो परिवारों में एक परिवार की आतिशबाजी में फिजूलखर्ची का बुरा परिणाम तो दूसरे परिवार द्वारा बिना आतिशबाजी के दीपावली मनाकर सुख समृद्धि के भाव का मंचन किया। पोस्टर में बच्चों ने दीपावली लक्ष्मी गणेश की पूजा और आतिशबाजी से तौबा जैसे चित्र उकेरे। इन अर्थपूर्ण चित्रों को देखकर दूसरे बच्चों ने भी आतिशबाजी सांकेतिक रूप से अभिभावकों के साथ छोड़ने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या वंदना छावड़ा ने कहा कि दीपावली तक हर रोज बच्चों को आतिशबाजी के खतरों के प्रति सावधानी बरतने को जागरुक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण खतरों से ही नहीं फिजूल खर्ची रोकने को लेकर भी जागरुक कर रहा है।

केसीएम स्कूल में बच्चों ने 'दीपावली होती है अमावस्या की रात, पटाखे जलाकर न बन जाए समस्या की बात' 'प्रदूषण मुक्त दीपावली', 'अमावस्या पर दीपावली का त्योहार, इसे मनाएं प्रसन्नता के साथ' जैसे स्लोगन लिखे। पूरे हाल में सुरक्षित दीपावली के सैकड़ों पोस्टर बच्चों ने चिपकाए। जिन्हें दो कक्षाओं के बच्चों ने बारी-बारी से देखा तो आतिशबाजी छुड़ाने से तौबा करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य सुरिंदर सिंह ने सुरक्षित दीपावली मनाने का संकल्प दिलाया। सुरिंदर सिंह ने कहा कि एक सप्ताह से प्रार्थना सभा में हर रोज दैनिक जागरण के सुरक्षित अभियान की मुहिम के प्रति बच्चों को जागरुक किया जा रहा है।

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता में दीपावली को सुख समृद्धि का त्योहार की झलक उकेरी वहीं रंगोली व लक्ष्मी गणेश के चित्र बनाए जिसमें ईकों फ्रैंडली दीपावली का संदेश दिया। अच्छे चित्र उकेरने वाले बच्चों को पुरस्कृत करने का निर्णय भी लिया गया। प्रधानाचार्य अमित सक्सेना ने आतिशबाजी से होने वाले नुकसान से बच्चों को अवगत कराया।

राम गंगा विहार स्थित शांति निकेतन इंटर कालेज में भी प्रार्थना सभा में बच्चों को आतिशबाजी के खतरों से सावधान रहने को जागरुक किया। प्रधानाचार्य विपिन त्यागी ने संकल्प दिलाकर ईको फ्रैंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया।

--------

दैनिक जागरण का सराहनीय प्रयास

दैनिक जागरण के सुरक्षित दीपावली अभियान ने बच्चों को नई दिशा दिखाने का कार्य किया है। बच्चों ने ईको फ्रैंडली दीपावली मनाने का जो अर्थपूर्ण संदेश अपने पोस्टरों में दिया है वह जागरुकता की बड़ी मिसाल है।

सुरिंद्र सिंह, प्रधानाचार्य, केसीएम स्कूल

------

पर्यावरण की खुशबू बनी रहे

दीपावली मनाएं लेकिन पर्यावरण की खुशबू बनी रहे उसका ख्याल हमें रखना है। दैनिक जागरण ने सुरक्षित दीपावली अभियान से जागरुकता बढ़ाने का सामाजिक कार्य किया है। बच्चे जागरुक होंगे तो परिवार व आस पड़ोस के लोगों को भी जागरुक कर सकेंगे।

वंदना छावड़ा, प्रधानाचार्या, आरआरके स्कूल।

-----

दीपावली तक करेंगे जागरूक

बच्चों को दीपावली तक आतिशबाजी के खतरों के प्रति जागरुक करते रहेंगे। सामाजिक कार्यो में दैनिक जागरण की भूमिका सर्वोपरि है। दीपावली आतिशबाजी के खतरों से मुक्त हो और सुख समृद्धि बनी रहे यह प्रयास हर नागरिक को करना चाहिए।

अमित सक्सेना, प्रधानाचार्य, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.