महिला को निकाला, पति सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी
मीरजापुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी निवासी प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ और नौकर के
मीरजापुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी निवासी प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ और नौकर के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। महिला का आरोप है कि पति से विवाद के चलते वह छह माह से चंदौली के सकलडीहा स्थित मायके में रह रही है। उसकी पुत्री आस्था (10) व पुत्र अमित (8) पति के साथ रहते हैं।
शनिवार को वह सकलडीहा से चलकर रमईट्टी स्थित ससुराल में बच्चों से मिलने आई थी। यहां पति, जेठ और नौकर ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। रविवार दोपहर में महिला एसपी से चुनाव कार्यालय में मिली। एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाली प्रभारी संजय राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के पूर्व महिला का मंडलीय अस्पताल में डाक्टरी मुआयना कराया गया। प्रियंका का आरोप है वह प्राथमिकी दर्ज कराने व बच्चों से मिलने के लिए तीन दिन से महिला थाना व सिटी कोतवाली का चक्कर काट रही थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात यह कहकर तहरीर लेने से इंकार कर दिया कि मारपीट की घटना हुई ही नहीं हैं जबकि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। सुसराल वालों से जान का खतरा बना हुआ है। महिला का मायका चंदौली जनपद के सकलडीहा में है। प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल था।