शत- प्रतिशत मतदान करें व्यापारी
मीरजापुर: लालडिग्गी स्थित एक लाज में रविवार को व्यापारी मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इ
मीरजापुर: लालडिग्गी स्थित एक लाज में रविवार को व्यापारी मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने व्यापारियों से शत- प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा व्यक्ति अपने जीवन में विभिन्न तरह के दान करता है जिसका अलग- अलग महत्व है। दान किया जाता है किसी की मदद करने के भाव से या लौकिक गलतियों को छिपाने के लिए। मतदान एक ऐसा दान है जिसे व्यक्ति राष्ट्र के निर्माण के लिए करता है। आइए, आज हम संकल्प लें कि हम एकजुट होकर प्रदेश के भाग्य की संरचना व नवनिर्माण में भागीदारी करेंगे।
संगठन के प्रदेश मंत्री रवींद्र जायसवाल, संरक्षक कैलाश नाथ जायसवाल, जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता, राजन यादव, प्रदीप ¨सह ने भी विचार प्रकट किए। इस अवसर पर नवनीत गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, शुभम ऊमर, मोबिन मंसूरी, ऋषभ ऊमर, महेंद्र जायसवाल, मिथिलेश राय आदि थे।