शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने सार्वजिनक मार्गों पर यातायात व्यवस्था को स
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने सार्वजिनक मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को यातायात व्यवस्था लागू की है। नगर में हल्के और भारी वाहन तथा ट्रैक्टर का प्रवेश सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पेट्रोलियम वाहनों को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक शहर में आने की छूट रहेगी। दूध और ब्रेड की गाड़ियां सुबह छह से नौ बजे के बीचे आ-जा सकेंगी। बच्चों को स्कूल ले जाने व वापस घर पहुंचाने वाले वाहनों को प्रतिबंध से अलग रखा गया है। यातायात व्यवस्था के तहत त्रिमुहानी से ओलियर घाट, आलियर घाट तिराहा से घंटाघर होते हुए त्रिमुहानी, रसकुंज तिराहा से मुकेरी बाजार एकल व्यवस्था रहेगी। शास्त्री सेतु तिराहा से इमामबाड़ा, छोटी बसही से पुललीघर, शबरी तिराहा से शक्ति होटल, फायर सर्विस स्टेशन से शहर की तरफ, भरुहना से पुलिस लाइन पीली कोठी से संगमोहाल, दुमुहिया से गंगा नदी की तरफ बड़े भारी वाहन नहीं जाएंगे। पेट्रोल और डीजल के टैंकर को भरूहना से रामबाग पीली कोठी से इमरती रोड तिराहा और शास्त्री सेतु से शिवाला महंथ तक जाने की अनुमति होगी।