Move to Jagran APP

लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का प्रदर्शन

मीरजापुर : विभिन्न मांगों के समर्थन में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रद

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 09:55 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 09:55 PM (IST)
लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का प्रदर्शन
लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का प्रदर्शन

मीरजापुर : विभिन्न मांगों के समर्थन में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मांग किया कि मृत सेनानियों की विधवाओं को सम्मान पत्र दिया जाए। जिलाध्यक्ष रजवंता ¨सह ने कहा कि ऐसा प्रावधान है कि लोकतंत्र सेनानियों के निधन के बाद उनकी विधवाओं सम्मान राशि व परिचय पत्र वितरित की जाए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सेनानियों की उपेक्षा कर रहा है। अहरौरा नगर के जयप्रकाश पुत्र शिवधारी व राम लखन पुत्र सीताराम सेनानी लोकतंत्र रक्षक थे। इन सेनानियों का निधन हो चुका है लेकिन इन विधवाओं को सम्मान व प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। उन्होंने तीन अक्टूबर- 16 को मांग पत्र दिया था। उसकी जांच के लिए लेखपाल भी घर पर जाकर छानबीन किए थे। इसके बाद भी अपेक्षित कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बाद में रिमाइंडर भी भेजा था, लेकिन अब तक सम्मान नहीं मिला। जिला प्रशासन द्वारा सेनानियों की उपेक्षा हो रही है। इससे मजबूर होकर उनको धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने चेतावनी दी इसके बाद भी प्रशासन की तंद्रा नहीं टूटी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.